फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When the complainant reached for the fourth time, the captain got upset and reprimanded the Kotwal.

Sant Kabir Nagar News: चौथी बार पहुंची फरियादी तो बिफरे कप्तान, कोतवाल को जमकर फटकारा

Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
When the complainant reached for the fourth time, the captain got upset and reprimanded the Kotwal.
कार्यालय में गुगल मीट के जरिए कोतवाला को फटकार लगाते एसपी सत्यजीत गुप्ता। संवाद
जेठ के मोबाइल फोन छीन लेने की शिकायत लेकर चक्कर काट रही है महिला
विज्ञापन

दूसरी फरियादी ने युवक पर लगाया शादी नहीं होने देने का आरोप, एसओ बेलहर से स्पष्टीकरण तलब
संतकबीरनगर। स्थान : एसपी कार्यालय, दिन : बृहस्पतिवार, समय : सुबह 10 बजे। एसपी सत्यजीत गुप्त गूगल मीट के जरिए फरियादियाों की समस्याओं का निस्तारण करा रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र की एक फरियादी एसपी के सामने पहुंचती है। उसे देखते ही पुलिस अधीक्षक चौंक पड़ते हैं। महिला से सवाल करते हैं आप तो पहले भी आ चुकी हैं। इस पर महिला कहती है कप्तान साहब- मैं चौथी बार फरियाद लेकर आपके पास आई हूं। अब तक समाधान नहीं हुआ। थक चुकी हूं। कुछ तो करिए। इतना सुनते ही एसपी गूगल मीट में जुड़े कोतवाल से मुखातिब होते हैं और जमकर फटकार लगाते हैं। कहते हैं आप जिस तरह से लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, वह सही नहीं।
फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची महिला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप के अनुसार उसका मोबाइल फोन उसके जेठ ने छीन लिया है। अपना मोबाइल वापस पाने के लिए उसने पहले कोतवाली में शिकायत की। समाधान नहीं होने पर एसपी के पास चक्कर लगा रही है। उसने एसपी के सामने आरोप लगाया कि कोतवाली में लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस बारे में एसपी ने जब कोतवाल से सवाल किया तो वह जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के एक फरियादी ने भी शिकायत नहीं सुने जाने का आरोप लगाया। कहा कि फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचने पर एक दरोगा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। एसपी ने नाम पूछा तो फरियादी नहीं बता पाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दरोगा के नेम प्लेट पर उसका नाम पढ़कर आइए। आपकी शिकायत का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र की एक युवती भी अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी शादी होने वाली है, लेकिन गांव का एक युवक शादी नहीं होने दे रहा है। वह कहता है कि अगर किसी और से शादी करोगी तो तुम्हारे ससुराल वालों को तुम्हारे बारे में बता दूंगा। इसके बाद एसपी ने एसओ बेलहर को लाइन पर लिया, लेकिन वह गूगल मीट से जुड़े ही नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सीओ को ऑनलाइन तलब किया और युवती के मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि प्रतिदिन गूगल मीट के जरिए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है और उसका तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है। अगर थाना स्तर पर समस्याओं का निस्तारण समय से हो जाए तो फरियादी उनके पास नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि एसओ बेलहर से गूगल मीट में नहीं जुड़ने के लिए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed