फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When her husband threw her out of the house, she sat on strike

Sant Kabir Nagar News: पति ने घर से निकाला तो धरने पर बैठी

Mon, 18 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
When her husband threw her out of the house, she sat on strike
धनघटा क्षेत्र के प्रजातिपुर गांव का मामला
विज्ञापन

पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप
दो बच्चों के साथ भटक रही महिला


धनघटा। क्षेत्र के प्रजातिपुर गांव निवासी महिला ने पति पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाते हुए दो बच्चों के साथ अधिकारियों की चौखट का चक्कर लगा रही है। इतना है नहीं ससुराल में रहने के लिए वह बच्चों को लेकर सोमवार को सुबह अपने पति के घर के सामने धरने पर बैठ गई। देर शाम तक महिला वहीं बैठी रही।

सुनीता सिंह का कहना है कि उनका मायका गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के रिठुआखोर चिगौना गांव में है। उनकी शादी धनघटा क्षेत्र के प्रजातिपुर गांव निवासी मानसिंह के साथ सात दिसंबर 2012 को हुई थी। इस दौरान दो बच्चे भी पैदा हुए। जिनका नाम रुद्र मान सिंह और अवनी है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के आठ साल बाद ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर 12 जून 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिए, तभी से जब ससुराल पहुंचती है तो वो लोग घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। दोनों बच्चों के साथ वह दर-दर भटक रही है। सोमवार को सुनीता ससुराल पहुंची और बच्चों के साथ घर में घुसने की कोशिश की तो ससुराली उसे घुसने नहीं दिए। दरवाजे पर ही वह सुबह से लेकर शाम तक बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता का कहना है कि वह पुलिस के उच्च अधिकारियों को कई बार प्रार्थनापत्र दे चुकी, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। ठंड के मौसम में बच्चों के साथ रहना महिला के लिए चुनौतीपूर्ण हैँ। सुनीता का कहना है कि उसके पति दूसरी शादी कर लिए हैं, जिससे दो बच्चे हैं। सुनीता ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed