फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When asked for the money he had lent, the man sent a video of his friend having unnatural sex to his wife, a case has been registered.

Sant Kabir Nagar News: उधार दिए रुपये मांगे तो दोस्त का अप्राकृतिक संबंध का वीडियो पत्नी को भेज दिया, केस

Sat, 27 Sep 2025 06:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:38 PM IST
सार

संतकबीरनगर में श्यामसुन्दर पर दोस्त का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। आरोपी की हरकत से पीड़ित का वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हुआ है। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
When asked for the money he had lent, the man sent a video of his friend having unnatural sex to his wife, a case has been registered.

विस्तार

संतकबीरनगर। दोस्त के साथ अप्राकृतिक संबंध का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने धनघटा थानाक्षेत्र के मझौरा निवासी श्यामसुन्दर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पीड़ित युवक के अनुसार, आरोपी ने वह वीडियो उसकी पत्नी को भेज दिया, जिससे उसका वैवाहिक रिश्ता भी खराब हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती धनघटा थानाक्षेत्र के मझौरा निवासी श्यामसुन्दर (26) से हुई। एक दिन दोनों ने सहमति से अप्राकृतिक संबंध बनाए। श्यामसुंदर ने इसका वीडियो बना लिया। करीब छह माह तक स्थिति सामान्य रही। इसी बीच उसकी शादी हो गयी। श्यामसुन्दर गोरखपुर में पढ़ता था और उसके पास पढ़ाई के लिए रुपये नहीं थे। दोस्ती का हवाला देकर उसने उससे कई बार में 25 हजार रुपए लिए। 2 अप्रैल 2024 को उसने रुपये वापस मांगे तो उसने ऑनलाइन 2000 रुपए वापस कर दिए। जब उसने और रुपये मांगे तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं छह माह पहले श्यामसुंदर ने उसकी पत्नी को वह वीडियो भेज भी दिया, जिसके बाद उसका वैवाहिक रिश्ता खराब हो गया और पत्नी घर छोड़कर चली गयी।
विज्ञापन

युवक ने इसकी शिकायत धनघटा थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मगहर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने श्यामसुन्दर से फोन पर बात की तो उसने भविष्य में ऐसा न करने की बात कही, जिसके बाद युवक ने प्रार्थना पत्र वापस ले लिया। अब वह फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह युवक को ह्वाट्सएप और इंस्टाग्राम पर मैसेज करके आत्महत्या के लिए उकसा भी रहा है। इससे वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी और आईटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed