फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wheat will be harvested within five meters of the transformer

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर के पांच मीटर के दायरे में कटेगी गेहूं

Thu, 04 Apr 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be harvested within five meters of the transformer
- किसानों को किया जा रहा जागरूक, ढीले तारों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गेहूं के खेतों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मर के पास पांच मीटर के दायरे में गेहूं की कटाई होगी। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही डीएम ने ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश बिजली निगम को दिया है।
गर्मी के मौसम में गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने जहां अग्निशमन विभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, वहीं किसानों को खेतों के किनारे लगे ट्रांसफार्मर के आसपास करीब पांच वर्ग मीटर में गेहूं की फसलों को काटने को कहा गया है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां पर भी बिजली के तार ढीले हैं, उसे तत्काल कसा जाए, ताकि हवा चलने पर आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके। आग लगने की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया है। जहां सूचना उपलब्ध होते ही तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम विद्युत केएन शुक्ला ने कहा कि खेत में खड़ी फसल में बिजली के कारण आग न लगे, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ढीले तारों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed