फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wheat ashes in 865 bighas of fields due to fire

आग से तबाही, 865 बीघा खेत में गेहूं राख

Wed, 06 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat ashes in 865 bighas of fields due to fire
विकास क्षेत्र बघौली के बेलहसा गांव के सीवान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गेहूं की फसल जल गई। - फोटो : KHALILABAD
आग से तबाही, 865 बीघा खेत में गेहूं राख
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुइयां, रक्सा कला, परसोहिया, कड़जा गांव के बाहर बुधवार को खेतों में आग लगने से करीब 250 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी ओर दुधारा और महुली क्षेत्र में लगी आग में 615 बीघा खेतों में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार, दानोकुइयां में 150 बीघा, रक्साकला में 80 और कड़जा परसोहिया में बीस बीघा फसल राख हो गई। आग लगने के बाद लोगों ने अग्निशमन को सूचना दी। आग बुझने के बाद अग्निशमन दल पहुंचा। दानोकुइयां गांव के दक्षिण सीवान में एक खेत में गेहूं के डंठल से भूसा बनाने वाली मशीन काम कर रही थी। इसी दौरान भूसा काटने वाली मशीन में आग लग गई। आग खेत में फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल हो रूप धारण कर लिया। आग से अफजल का पांच बीघा, वसीउल्लाह का तीन बीघा, शमसुद्दीन का चार बीघा, विजय बहादुर का पांच बीघा, वकीउदद्दीन का छह बीघा, मोहम्मद यूसुफ का 12 बीघा, फखरूल, राम केवल, राम दुलारे, अब्दुल हक व नियामुल्लाह का तीन-तीन बीघा और इरशाद, अशाद, इश्तियाक, मो. ताहिर, तैयब, इस्तेखार, ताज मोहम्मद का एक-एक खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल राख हो गई। इसी प्रकार वसीम, मोजम्मिल, तवक्कल के तीन- तीन बीघा खेतों में फसल जली है।
विज्ञापन

वहीं दानोकुइयां में 150 बीघा और रक्सा कला में 80 बीघा फसल जलकर राख हो गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवान में गेहूं की फसल काटने के बाद ही भूसा बनाने वाली मशीन चलने की अनुमति दी जाए। भूसा बनाने वाली मशीन को और ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ दुधारा सर्वेश राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परसोहिया कड़जा के सीवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग बीस बीघा फसल राख हो गई। लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सेमरियावा व धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, दुधारा और महुली क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग कारणों से लगी आग से 615 बीघे गेहूं फसल जल कर नष्ट हो गई। कहीं फायर बिग्रेड तो कहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। दुधारा क्षेत्र के बाघनगर, सेहुड़ा के सीवान में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से ग्रामीण दौड़ पड़े। तेज हवा के झोंकों के साथ आग तेजी के साथ फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती-संतकबीरनगर जनपद के बार्डर के गांव रसूलपुर के सीवान में भूसा बनाने वाली मशीन से आग लगी। आग बाघनगर सेहुड़ा के सीवान तक पहुंच गई। लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। कुल 600 बीघे से अधिक खेतों में गेहूं की फसल जल गई। इसमें सेहुड़ा के सीवान में करीब 300 बीघा और बाघनगर में करीब 200 बीघा तथा रसूलपुर भाटपारा में करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग से लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया। ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि जब तक सीवान में फसल खड़ी रहे, तब तक भूसा बनाने वाली मशीन पर पाबंदी लगा दी जाए।
इसी तरह महुली क्षेत्र के ठाठर-धनजवल सीवान में गेहूं की फसल के खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण चौक गए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी गांव से भी ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण सीमित संसाधन के माध्यम से आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। आग लगने से धनजवल निवासी सोमलाल, प्रसिद्ध और ठाठर निवासी सर्वजीत, चंद्रजीत, अमरजीत, लालजी व संतोष आदि का करीब 15 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई।
बखिरा और धनघटा क्षेत्र में भी लगी आग
लोहरैया/तिघरा। बुधवार को बखिरा और धनघटा क्षेत्र मेें आग लगने से 13 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बखिरा के बेलहसा गांव के बाहर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी। आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। धनघटा क्षेत्र के बड़गों गांव के सीवान में आग लगी और पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके आग बुझाई। बेलहसा के ग्रामीणों ने बताया कि शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से बेलहसा गांव के सत्य प्रकाश पाठक, श्याम चौधरी, अरविंद चौधरी, रामशरण, कैलाश, संतू, परमेश्वरी, बाबूराम चौधरी का आठ बीघे खेत में गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।

धनघटा क्षेत्र के बड़गो गांव के सीवान में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। छह किसानों का करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि रामबदन का करीब डेढ़ बीघे, राममिलन अग्रहरि का डेढ़ बीघा, जोखई यादव का एक बीघा और कपिल देव राय का एक बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाई। घटना की जानकारी किसानों ने लेखपाल और तहसीलदार को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed