{"_id":"6782cf8140cd665593080953","slug":"what-happened-to-22-after-warning-of-self-immolation-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126941-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आत्मदाह की चेतावनी के बाद 22 पर केसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आत्मदाह की चेतावनी के बाद 22 पर केसा
Sun, 12 Jan 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा थानाक्षेत्र के कुसुम्हा गांव में नाली के विवाद में हुई मारपीट के मामले में महिला द्वारा आत्मदाह की चेतावनी के बाद बखिरा पुलिस अंतत: जाग गई है। पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बखिरा थाना क्षेत्र के कुसम्हा में छह दिसंबर 2024 को नाली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। जानकी पत्नी कमलेश की नाली को विपक्षी तोड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मार पीटकर घायल कर दिया था। वहां से भागकर जब वह घर आई, तो वहां भी पहुंचकर वे गाली देते हुए पीटने लगे। इस दौरान मंगलसूत्र, मोबाइल और कान की बाली भी छीन ली।
जानकारी डायल 112 को दी गई जिसके बाद दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया। वहां पहुंचने के बाद उल्टा पीड़ित को ही थाने पर बैठा लिया गया तथा कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री दरबार में भी की गई। वहां से आने के बाद सीओ कार्यालय पर बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने शुक्रवार को पुनः एसपी व सीओ को पत्र भेजकर 15 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालयों के सामने परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
इस की सूचना के बाद बखिरा पुलिस ने अश्विनी, सुरेन्द्र, पवन, महेन्द्र, धर्मेंद्र, विरेंद्र, आकाश, सचिन, जितेन्द्र, मोनू, संतोष, सुजीत, रामनेवास, राजेश, आशीष, फूलचंद, शिवशंकर, उमाशंकर, हेवंती, गीता समेत 22 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छीनाझपटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
विज्ञापन