फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather patterns: Temperature is rising during the day and mercury is falling at night.

मौसम का मिजाज : दिन में बढ़ रहा तापमान तो रात में लुढ़क रहा पारा

Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weather patterns: Temperature is rising during the day and mercury is falling at night.
-तेज धूप के चलते गमछा बांधकर निकल रहे लोग
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप की तपिश से लोग परेशान हैं। लोग चेहरे पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं पिछले तीन दिन से रात में तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा रहा है। जो लोग जरूरी काम से निकल रहे वह लोग मगछा बांधकर ही बाहर निकल रहे हैं। हालांकि शाम होने पर मौसम सामान्य हो जा रहा है, जिससे शहर में चहल-पहल बढ़ जा रही हैं। इधर ईद होने के कारण शाम के समय खरीदारी करने के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं और देर शाम तक भीड़ दिख रही है। रात के समय मौसम में नरमी के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


तीन दिन का तापमान
10 अप्रैल- अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सैस्लियस
नौ अप्रैल- अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सैल्सियस
आठ अप्रैल- अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सैल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed