{"_id":"65bfe631c4b4e3d12005aeaf","slug":"weather-pattern-sunny-in-the-morning-rain-in-the-afternoon-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109310-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज : सुबह निकली धूप, दोपहर में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज : सुबह निकली धूप, दोपहर में हुई बारिश
Mon, 05 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
सड़कें कीचड़ से सराबोर, राहगीर परेशान
- अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार की सुबह धूप निकली, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए गए और हवा चलने लगी। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। बारिश होने से सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। हालांकि बारिश से किसानों को राहत मिली है। रविवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों की पटरियों पर पानी लगने से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई।
दोपहर में हुई बारिश से लोग अलाव के सहारे रहे। आरटीओ दफ्तर की ओर जाने वाली सड़क कीचड़ से सरोबार हो गई, यहां सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। इस मार्ग से होकर आने-जाने वालों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
बरदहिया बाजार के व्यापारियों को झेलनी पड़ी परेशानी
रविवार को हुई बारिश ने बरदहिया बाजार में कपड़ा की दुकान लगाने वाले व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी। चूंकि यहां फुटपाथ पर ही दुकानें लगती हैं, ऐसे में बारिश होने पर दुकानदार कपड़े को भीगने से बचाने के लिए मशक्कत करते रहे। दुकानदार मुकेश, मुरलीधर आदि ने बताया कि बारिश के कारण कारोबार बंद करने की मजबूरी हो गई।
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल
रविवार की दोपहर शुरू हुई बूंदाबांदी देर शाम तक होती रही। बेमौसम हुई बारिश राहगीरों के लिए आफत साबित हुई है। दूसरी तरफ निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसमें पानी भरने से चलना मुश्किल हो गया है।
फसल के लिए फायदेमंद है बारिश
रविवार को हुई बारिश से फसल को काफी फायदा होने की उम्मीद है। इससे किसानों में खुशी देखने को मिल रही है। किसान रामस्वरूप, दीनानाथ, मंगलेश्वर, राजाराम चौधरी, रामचंद्र, रामचेत, ओमप्रकाश, रामहित, सूर्यबली आदि का कहना है कि गेहूं में बाली निकलने का समय आ गया है। ऐसे समय में बारिश से बरसात हो जाना फसल के लिए वरदान है। इससे पैदावार काफी अच्छी होने की उम्मीद है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश से किसानों को फायदा होगा। गेहूं की फसल का तेजी से विकास होगा।

एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद

एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद

एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद