फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather has affected...the problem of burning and pain in the eyes has increased

Sant Kabir Nagar News: माैसम की मार...आंखों में जलन और दर्द की बढ़ी समस्या

Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Weather has affected...the problem of burning and pain in the eyes has increased
जिला अस्पताल में मरीज की आंख काे चेक करते चि​कित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में बुखार-जुकाम के बाद लोगों की आंखों में समस्या हो रही है। एडिनोवायरस की वजह से आंखों में वायरल कंजंक्टिवाइटिस की परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है। आंखों में जलन और दर्द की वजह से मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोजाना वायरल कंजंक्टिवाइटिस के 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। आंखों में एक पारदर्शी पतली झिल्ली, कंजंक्टिवाइटिस होती है। जो पलकों के अंदरूनी और आंखों की पुतली के सफेद भाग को कवर करती है। इसके संक्रमित होने से ही आंखें लाल हो जाती हैं।
विज्ञापन

समय पर पहचान और इलाज न होने पर यह रोग गंभीर होकर कॉर्नियल अल्सर में बदल सकता है, जिससे स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया मौसम में बदलाव होने से वायरल कंजक्टिवाइटिस की दिक्कत आंखों में बढ़ रही है। इससे पीड़ित मरीज रोजाना आ रहे हैं। इन दिनों संक्रमित मरीज से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखें लाल होने पर तुंरत चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि बाहर निकलने पर अगर धूप है तो चश्मा जरूर लगाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed