फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Newly appointed BJP District In-charge Jayaprakash Sahu welcomed.

Sant Kabir Nagar News: भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू का हुआ स्वागत

Thu, 24 Sep 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed BJP District In-charge Jayaprakash Sahu welcomed.
भाजपा जिला प्रभारी का स्वागत करते कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
संतकबीरनगर। नव नियुक्त भाजपा जिला प्रभारी जय प्रकाश साहू का जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी जय प्रकाश साहू ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। कार्यकर्ता निरंतर संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं और यही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में विधायक अंकुर राज त्रिपाठी, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री सुनीता अग्रहरि, क्षेत्रीय मंत्री बंधु चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख राममिलन यादव, भूपेंद्र सिंह, रामबृक्ष यादव, अरविंद जायसवाल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed