फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather changed

बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश

Tue, 10 May 2016 11:52 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 10 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
weather changed
तेज आंधी और तूफान से अंधेरा छा गया।
मेंहदावल क्षेत्र में दिनभर धूप और शाम को आंधी और फिर हल्की बारिश। मंगलवार को जिले के कुछ स्थानों पर ऐसा ही मौसम रहा। इस बदले मौसम से लोगों ने एक ओर राहत की महसूस की। वहीं जल्द बारिश की उम्मीद भी जग गई। 
विज्ञापन


अप्रैल भर और मई के प्रथम सप्ताह में लोग सूर्य की तपिस से परेशान रहे। मंगलवार को शाम करीब चार-पांच बजे अचानक ही तेज हवा चलने लगी। धीरे-धीरे यह हवा आंधी में तब्दील हो गई और फिर बारिश होने लगी। बच्चों के साथ ही बड़ों में भी इस बदले मौसम का पूरा आनंद लिया। वहीं डॉ. सुरेंद्र देव त्रिपाठी ने कहा इस शुरूआती बारिश में भीगना खतरे से खाली नहीं है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। इस कारण ये लोग बारिश में भीगने से बचें, वरना सर्दी, खांसी और बुखार के शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं महुली थाना क्षेत्र के भिटिनी कला गांव निवासी गोल्हई पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल सोमवार की देर रात अपने परिवार के लोगों के साथ झोपड़ी में सोने जा रही थी। इसी बीच दौरान आकाश में तेज आवाज के साथ बिजली झोपड़ी पर आकर गिरी। जिससे उसकी मां किसमती देवी मामूली रूप से झुलस गई। वहीं बिजली गिरते ही झोपड़ी में आग लग गई। शोर  मचाने पर सो रहे कमलदेव, भजुराम, अनुप कुमार आदि ने भाग कर जान बचाई। गांव वाले जब तक  कुछ समझ पाते तब तक झोपड़ी जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे झोपड़ी में बंधी बकरी भी जलकर मर गई। ग्राम प्रधान मनोज तिवारी ने बताया कि आग से लगभग 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर मंगलवार को हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed