फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging on the road in Chakia market, people facing trouble

Sant Kabir Nagar News: चकिया बाजार में सड़क पर जलभराव, मुसीबत झेल रहे लोग

Fri, 14 Jul 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road in Chakia market, people facing trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र के चकिया बाजार मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण कराने की मांग की है।

ब्लॉक क्षेत्र के चकिया बाजार के मुख्य मार्ग की सड़क पर गड्ढा होने के कारण गांव के लोगों को घरों से निकलने वाला गंदा और बारिश का पानी हमेशा सड़क पर भरा रहता है। ग्रामीण शंभू यादव, टाइगर, सूरज मन यादव , जियालाल, मुन्नीलाल, मोहम्मद ताहिर, राजू आदि ने बताया कि नाली निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से लिखित व मौखिक मांग की गई। लेकिन अभी तक नाली निर्माण नही कराया गया।
विज्ञापन


बालू घाट-नारायणपुर मुख्य मार्ग होने की वजह से सड़क पूरी तरह से टूटकर धंस गई है। जिसकी वजह से बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। जिससे आने-जाने वाले दो पहिया वाहन से लोग गिर कर घायल हो जाते हैं। काफी समय से पानी इकट्ठा होने की वजह से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सता रही है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से आवागमन में दिक्कत हो रही है। जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। ताकि पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed