फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging: Drainage pipes were extended from the residential area and connected to the main road.

जलभराव : आबादी से नाली निकालकर मुख्य मार्ग पर छोड़ा

Fri, 26 Dec 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging: Drainage pipes were extended from the residential area and connected to the main road.
धर्मसिंहवा में सड़क पर बह रहा गंदा पानी- संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के वार्ड नं 13 की मुख्य सड़क से गौरी राई को जोड़ने वाली सड़क पर आबादी क्षेत्र से बनी नाली का पानी गिरा दिया गया है। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति हो गई है। जलभराव के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से घरों का निकला गंदा पानी सड़क पर बहता है। स्थानीय लोग गंदगी व दुर्गंध से परेशान हैं। लोगों की शिकायत के बावजूद नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। वार्ड के शिव बचन विश्वकर्मा ने बताया कि अशोक मिस्त्री के घर से एक साल पहले अधूरी नाली बनाकर हमारे घर के सामने छोड़ दिया गया है। वहां हमेशा सड़क पर गंदा पानी बह रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के प्रदीप कुमार वर्मा, दीनदयाल मिश्रा, प्रेम कुमार, उमेश, रामबली गौड़, लक्खीचंद विश्वकर्मा, जयशंकर पाठक, राजेश, कृष्णा आदि ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर गंदे पानी की वजह से कीचड़ में तब्दील हो गई है जो की सड़क धंसने लगी है। दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ती जा रही है। यह सड़क गौरी राई की मुख्य सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में लोग गंदे पानी से होकर आते जाते हैं। घरों से निकलने वाले लोगों के कपड़ों में कीचड़ लग रहा है और कई बार लोग जमा पानी व कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। लोग बार-बार इससे निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। किंतु उनकी मांग को नजर अंदाज किया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed