फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging at the intersections of Mehdaval area increased problems

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल क्षेत्र के चौराहों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

Sun, 03 Aug 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at the intersections of Mehdaval area increased problems
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के हसनी तिराहे पर बारिश के चलते जलभराव 
बिसौवां। रविवार की सुबह से लेकर शाम तक हुई झमाझम बारिश से मेंहदावल तहसील के चौराहों पर जलभराव की स्थिति रही। क्षेत्र के सांथा गनवरियां चौराहा, लोहरसन, हसनी, नन्दौर व चौक पर जलभराव हुआ। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

दिनभर हुई बारिश के चलते मेंहदावल तहसील क्षेत्र के विभिन्न चौराहे जलभराव की चपेट में रहे। स्थिति यह रही कि मेंहदावल के अटल चौक, टड़वरिया चौराहा, बिसौवा मुख्य मार्ग, नचनी मुख्य मार्ग, गनवरियां सांथा चौराहा, लोहरसन बाजार, हसनी चौराहा, नंदौर चौराहा पर जलभराव की स्थिति रही। हालात यह थे कि लोगों को चार पहिया वाहनों से भी आने में परेशानी का सामना करना ही पड़ा। चौराहे पूरी तरह से डूबे हुए दिखाई दे रहे थे। कीचड़ के चलते लोग घरों से ही नहीं निकले। हसनी तिराहे पर रहने वाले हबीबुल्लाह बताते हैं कि यहां पर काफी दिक्कतें हो रही हैं। जल निकासी न होने से समस्याएं हो रही हैं। वहीं नंदौर के रमेश बताते हैं कि चौराहे पर चारों तरफ पानी भरा हुआ है। लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed