फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water supply will be better in the city, Jalkal buildings will be repaired with Rs 3 crores

Sant Kabir Nagar News: शहर में जलापूर्ति होगी बेहतर, तीन करोड़ से जलकल भवन होंगे दुरुस्त

Fri, 22 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Water supply will be better in the city, Jalkal buildings will be repaired with Rs 3 crores
- पुरानी मशीनों को बदलने की तैयारी, मिलेगी राहत
विज्ञापन

- कर्मचारियों के रहने की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी के मौसम में शहर में पानी की निर्बाध रूप से पीने को पानी मिले, इसकी तैयारी में नगर पालिका प्रशासन जुट गया है। इसके लिए शहर के तीन स्थानों पर बने पानी सप्लाई के लिए ट्यूबवेल भवनों की मरम्मत के साथ ही पुराने मशीनों को बदला जाएगा। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पर जल्द ही कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। इससे शहरवासियों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
वर्तमान में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर है, जो 25 वार्डों में बंटी है। अभी सभी वार्डाें में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जैसे-तैसे 12 वार्डाें में पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन अन्य वार्ड अछूते हैं। पालिका प्रशासन व जलनिगम शहरी ने सभी वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए योजना बनाई है, जिसे शासन की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

इस पर भी जल्द ही कार्य शुरू होने हैं। साथ ही अब पालिका प्रशासन पुरानी व्यवस्था को बदलने की तैयारी में हैं। इसके तहत जलकल परिसर, बगहिया और मीट मंडी में स्थापित नलकूप को व्यवस्थित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। यहां के पुराने मशीनों को बदला जाएगा। साथ ही कर्मचारियों के लिए परिसर में ही रहने की व्यवस्था किए जाने के लिए भवन बनाए जाएंगे ताकि जब भी जलापूर्ति शुरू करनी हो, उसमें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कर्मचारियों को घर से जाकर जलापूर्ति शुरू करनी पड़ती थी, लेकिन भवन बनने से कर्मचारी वहीं पर निवास करेंगे। इससे जलापूर्ति में सहूलियत मिलने की संभावना है। पालिका प्रशासन ने जो योजना तैयार की है, उस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य जल्द ही शुरू होना है। इससे शहरवासियों को गर्मी के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।


गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पानी की दिक्कत न हो, इसकी तैयारी की जा रही है। जलकल के भवनों की मरम्मत के साथ ही पुराने नलकूपों को दुरुस्त कराया जाएगा। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जलकलकर्मियों के रहने के लिए भी व्यवस्था वहीं पर की जाएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed