{"_id":"64d7d0224f4e4f86620043d4","slug":"water-level-of-rapti-river-stable-at-7810-meters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1544-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर 78.10 मीटर पर स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर 78.10 मीटर पर स्थिर
Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर।
- बेलौली बिशुनपुर बांगर में तटबंध से सटकर बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी के जलस्तर में शनिवार को पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को जलस्तर में बढ़ोतरी की गति काफी धीमी रही। बांध से सटकर कई स्थानों पर नदी का पानी बह रहा है।
मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में अभी वृद्धि जारी है। जलस्तर की वृद्धि सुस्त होने के बाद भी बांध से सटे गांवों के लोग भयभीत हैं। बृहस्पतिवार को सुबह में नदी का जलस्तर 77.70 मीटर मापा गया था, वहीं दोपहर बाद नदी का जलस्तर 77.80 मीटर पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 77.97 मीटर था, लेकिन दोपहर बाद नदी का जलस्तर बढ़कर 78.5 मीटर पर पहुंच गया था। रात में राप्ती 78.08 मीटर पर पहुंच गया, जबकि शनिवार को सुबह आठ बजे जब गेज नापा गया तो नदी का जलस्तर 78.05 मीटर स्थिर रहा। लेकिन, सायं पांच बजे के बाद राप्ती का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। वर्तमान समय में राप्ती का जलस्तर 78.10 मीटर है। बढ़ते जल स्तर के कारण बिशनपुर बांगर तथा बेलौली में जलस्तर तटबंध से सटकर बह रहा है। बांध पर दबाव है। अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को जलस्तर में पांच सेंटीमीटर हुई है। जलस्तर बढ़ाने से कहीं-कहीं बांध से सट कर नदी बह रही है, लेकिन जल स्तर का तटबंध पर कोई दबाव नहीं है। जलस्तर तथा बांध की लगातार निगरानी कराई जा रही है।