फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water level of Rapti river stable at 76.25 meters, relief

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर 76.25 मीटर पर स्थिर, राहत

Wed, 02 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water level of Rapti river stable at 76.25 meters, relief
-राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी का जलस्तर दो दिनों से जहां बढ़ रहा था वहीं बुधवार को जलस्तर में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। शाम चार बजे तक जलस्तर 76.25 मीटर पर स्थिर हो गया। बाढ़ खंड से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बरसात न होने के कारण जलस्तर में कोई हलचल नहीं है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार को 40 सेंटीमीटर बढ़ा था। उस समय नदी का जलस्तर 76.20 मीटर दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को सायं चार बजे नदी का जलस्तर 76.25 मीटर मापा गया। लेकिन बुधवार को नदी के जलस्तर में सुबह से लेकर शाम तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं तटबंध से सटे गांव वालों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


ग्रामीण जयप्रकाश यादव, मनोज कुमार, राम उजागिर, संदीप सिंह आदि लोगों ने कहा कि राप्ती का जलस्तर लाल निशान से काफी नीचे है। बांध की स्थिति पूरी तरह सुधरी नहीं है। अब भी कई स्थानों पर रेन कट दिख रहे हैं। अति संवेदनशील कटान स्थलों पर बने बोल्डर पीचिंग भी क्षतिग्रस्त हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बांध की स्थिति दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता राम उजागिर लाल का कहना है कि बुधवार को जलस्तर पूरी तरह स्थिर रहा। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में बरसात न होने के कारण जल स्तर बढ़ने की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed