{"_id":"6686fd7b990379eb94043ca6","slug":"water-level-of-rapti-river-decreased-decreased-by-10-cm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117104-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर घटा.. 10 सेंटीमीटर की आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर घटा.. 10 सेंटीमीटर की आई कमी
Fri, 05 Jul 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
- किलोमीटर जीरो से आठ के बीच तटबंध पर रेन कट ने बढ़ाई मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार की देर शाम 76.40 सेंटीमीटर मापा गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट देखी गई है। नदी का जलस्तर 76.30 सेंटीमीटर है, लेकिन बांध से खतरा भी काम नहीं हुआ है। नेपाल पानी छोड़ रहा है लेकिन तटबंध पर चूहे के बनाए बिल और रेनकट अभी दिख रहे हैं।
मेंहदावल विकास खंड के पूर्वी-उत्तरी दिशा में स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध की कुल लंबाई 19.2 किलोमीटर है। वर्ष 2022-23 में बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए ड्रेनेज खंड के अधिकारियों के प्रस्ताव पर शासन ने करीब 19 करोड़ रुपये जारी किए थे। किलोमीटर 16 से लेकर 17 के बीच ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों ने कार्य भी कराया। वर्तमान समय में तटबंध की हालत ठीक नहीं है। किलोमीटर जीरो से आठ के बीच कई स्थानों पर रेनकट और रैट होल बांध की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को नदी के जलस्तर में गिरावट देखी गई लेकिन बांध से खतरा भी काम नहीं हुआ है। जो काम मानसूल आने से पूर्व हो जाना चाहिए था उसे विभाग बारिश के दौरान कर रहा है यही कारण है कि तटबंध पर अधिकतर स्थानों पर रेन कट पर मिट्टी डालकर पाटे गए लेकिन बारिश होते ही सारी मिट्टी बह गई और तटबंध पर रेन कट की समस्या अभी तक जस की तस बनी है।
विज्ञापन
ग्रामीण मानवेंद्र प्रताप सिंह, दयासागर यादव, पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी, अवनींद्रनाथ त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, मकसूदन त्रिपाठी, मुगन यादव का कहना है कि करमैनी-बेलौली बांध के चौड़ीकरण और उच्चीकरण के मद में शासन ने धनराशि स्वीकृत किया था। आज भी तटबंध पूरी तरह से जर्जर है। कई स्थानों पर बांध कमजोर है, जो जल स्तर के दबाव को नहीं झेल पाएगा।
करमैनी-बेलौली तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। रेन कट व रैट होल के स्थान चिह्नित कर उन्हें भरा जा रहा है। जलस्तर घट रहा है, बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
- राम उजागिर लाल, सहायक अभियंता, ड्रेनेज खंड