फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water level of Ghaghra river increased, erosion intensified

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान तेज

Tue, 12 Jul 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra river increased, erosion intensified
गायघाट गांव के दक्षिणी में कटान करती घाघरा नदी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान तेज
विज्ञापन

गायघाट दक्षिणी में 50 घरों पर मंडराने लगा खतरा
संतकबीरनगर/धनघटा। एक बार फिर घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। कटान भी तेज हो गई है। धनघटा तहसील क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी के 50 घरों पर खतरा बढ़ गया है। इससे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
पिछले सप्ताह घाघरा नदी के जलस्तर में गिरावट हुई थी और कटान भी थम गई थी। गायघाट दक्षिणी के लोग राहत की सांस ले रहे थे। सोमवार शाम से नदी फिर तेजी के साथ बढ़ती हुई बिडहर घाट पर 77.920 मीटर पर पहुंच गई है। दियारा क्षेत्र में नदी का पानी फैलने लगा है। गायघाट दक्षिणी गांव के पास नदी ने कटान शुरू कर दी।
विज्ञापन

नदी से पांच से दस मीटर की दूरी पर स्थित बुधराम, सुरेंद्र, दिलीप, ईशदेव, रविंद्र, मिठाई लाल, धर्मेंद्र, नंदू, ताराचंद, सुंदर, प्रदीप, नागेंद्र, मुन्ना, बालेंद्र, उषा देवी, जगदीश, मोरनी, राजू, श्याम पति समेत 50 लोगों के मकान पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि जिस तरह से नदी कटान कर रही है, उससे लोगों का मकान कटकर नदी की धारा में समाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी का पानी बढ़ने से पूरा गांव प्रभावित हो सकता है। इस बीच प्रशासन भी सतर्क हो गया है। तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि बढ़ते हुए जलस्तर और कटान को देखते हुए गायघाट दक्षिणी में राजस्व विभाग की टीम लगा दी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed