फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water

नगर को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Tue, 21 Sep 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
water
नगर को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने एनएचएआई के अफसरों के साथ बैठक की
बैठक के बाद अफसरों के साथ नगर का भ्रमण भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के लोगों जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों के साथ मंगलवार को पालिका सभागार में बैठक की। अफसरों को नगर का भ्रमण कराकर भी स्थिति से अवगत कराया।
पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि मेंहदावल बाईपास पर फ्लाईओवर के नीचे साइफन पुलिया बनाकर मैलानी, सरौली होते हुए ढके नाले का निर्माण होगा। यह नाला पुलिस लाइंस तक जाएगा। नाले के निर्माण से मेंहदावल रोड के मुख्य मार्ग, मोतीनगर दक्षिणी, गोला बाजार उत्तरी, मैलानी , सरौली के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने एनएचएआई से इसकी अनुमति लेने के लिए पत्र भेजने का निर्देश ईओ को दिया।
विज्ञापन

गोला बाजार को जलमग्न होने से बचाने के लिए मुखलिसपुर तिराहे पर पेट्रोल पंप के निकट साइफन पुलिया का निर्माण जल्द कराया जाएगा। अध्यक्ष ने नगर पालिका के कर्मचारियों एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि जल निकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जाए। उन्होंने भारी बारिश से नगरवासियों को हुए दिक्कतों पर दुख जताते हुए कर्मियों को सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनएचएआई के अवर अभियंता आत्माराम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्या, वरिष्ठ लिपिक गोरखनाथ यादव, उमेश चौधरी, सफाई इंचार्ज पंकज कुमार, निर्माण अभियंता यशवंत यादव, सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, मुन्ना पांडेय, रविंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
हाईवे किनारे बनेगा अस्थाई नाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए नेशनल हाईवे पर बनी छोटी-छोटी पुलिया को साफ कराया जाएगा। इसके साथ ही पुलिया से जल निकासी के लिए अस्थाई नाले का निर्माण कराया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। इस पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का निर्देश चेयरमैन ने ईओ को दिया।

नालियों पर से अतिक्रमण हटा लें, सफाई में पालिका कर्मियों का करें सहयोग
नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वत: हटा लें। नालों की सफाई में नगर पालिका का सहयोग करें। नगर पालिका के अंतर्गत जो नवसृजित कालोनियां बन रही है, उसमें सड़क और नाली के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed