{"_id":"5f493e9c8ebc3e0744094f48","slug":"water-filled-school-way-too-khalilabad-news-gkp363429140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय उसका कला में पानी भरा, जाने का भी रास्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय उसका कला में पानी भरा, जाने का भी रास्ता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय उसका कला में पानी भरा, जाने का भी रास्ता नहीं
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका के उसका वार्ड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के कमरों में पानी भरा है। विद्यालय पर जाने का कोई रास्ता नहीं है। शिक्षक विद्यालय पर न जाकर स्कूल के बगल में एक व्यक्ति के घर पर बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं। शिक्षकों ने नगर पालिका से स्कूल में भरे पानी को निकलवाने की मांग की है।
कोरोना महामारी के बीच दो जुलाई को स्कूल खोल दिए गए। स्कूलों पर पठन पाठन तो बंद है पर शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे में शिक्षक सुबह नौ बजे स्कूल आते है और एक बजे विद्यालय बंद कर जाते है। वहीं प्राथमिक विद्यालय उसका कला के परिसर में पानी भरा है। इसके साथ ही कुछ कमरों में भी पानी लगा है। विद्यालय पर शिक्षकों के जाने का कोई रास्ता नहीं है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा भारती ने बताया कि विद्यालय पर कुल पांच स्टाफ की तैनाती है। जिसमें अभिलाषा तिवारी, आराधना श्रीवास्तव, तूलिका पांडेय, रमेश कुमार के साथ ही दो रसोइया शामिल है। बताया कि डेढ़ माह से स्कूल परिसर में पानी भरा है। कार्यालय में जाने का कोई रास्ता नहीं है। अगर पानी में होकर जाते है तो सांप आदि के काटने का डर बना हुआ है। पानी से दुर्गंध उठ रही है। बगल एक व्यक्ति के घर पर सभी शिक्षक बैठकर ड्यूटी करते है। करीब 20 दिन पहले नगर पालिका ने पानी को निकलवाया था तो स्कूल के एक शिक्षक कार्यालय तक गए थे और उपस्थिति पंजिका निकालकर लाए थे। उसके बाद सभी ने हस्ताक्षर किए थे। उसके बाद फिर परिसर में पानी भर गया। उपस्थिति पंजिका कार्यालय में ही बंद है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से अनुरोध किया गया है कि पानी को निकलवाने की कोई व्यवस्था करे। स्कूल का अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नगर पालिका से बातचीत कर पानी निकलवाने की व्यवस्था कराई जा रही है।