{"_id":"66957d60fcd4aa503b004674","slug":"water-filled-pit-on-ram-janaki-marg-is-a-problem-for-the-pedestrians-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117677-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर गड्ढे में भरा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर गड्ढे में भरा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत
Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग का निर्माण कार्य कहीं-कहीं चल रहा है, लेकिन मडपौना में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य विवाद के चलते शुरू नहीं हो पाया है। उसी बीच सड़क पर बने बड़े गड्ढों में बारिश के पानी और भारी वाहनों के आने-जाने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
छोटे बड़े वाहन उस गड्ढे से होकर बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं। कभी-कभी तो बड़े वाहन फंस कर घंटों परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि राम जानकी मार्ग के निर्माण कार्य में ठेकेदार की ओर बिना वजह सड़कों को पहले खोद दिया जाता है और निर्माण कार्य भी नहीं कराया जाता है। जिससे भारी वाहन के आने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो जा रही है। ग्रामीण कुलदीप चौहान, शंकर, योगेंद्र, राजेंद्र, रामकेश, रामफेर, राम सजीवन, दुलारी, अर्जुन कुमार, मुकेश यादव आदि का कहना है बारिश में यदि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होगा तो विगत वर्षों की भांति इस बार भी लोगों को मार्ग में आने-जाने में समस्याओं से जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बने गड्ढे को ठीक कराने की उच्च अधिकारी से मांग की है।