फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water crisis in chc khalilabad

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी खलीलाबाद में पानी का संकट

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
water crisis in chc khalilabad
खलीलाबाद सीएचसी में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। संवाद - फोटो : KHALILABAD
सीएचसी खलीलाबाद में पानी का संकट
विज्ञापन

परिसर व महिला विंग में लगा आरओ खराब
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में लगे आरओ खराब हो गए हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हो रही है। यह कई दिनों से है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है।
सीएचसी खलीलाबाद के परिसर में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के निधि से आरओ लगाया गया था। महिला विंग में भी आरओ लगा है। वर्तमान में दोनों खराब हैं। लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां इलाज कराने आईं सुरेखा देवी, चांदनी, कमलावली आदि ने बताया कि आरओ खराब होने के कारण स्वच्छ पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। परिसर में एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है, लेकिन उसका पानी पीने योग्य नहीं है। सीएचसी खलीलाबाद में तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं। कर्मियों को घर से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव ने बताया कि हाई वोल्टेज के कारण आरओ में दिक्कत आ गई है, जिसे ठीक कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही आरओ को ठीक कराकर समस्या को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed