फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water cooler broken, people worried for water

Sant Kabir Nagar News: वाटर कूलर खराब, पानी के लिए लोग परेशान

Mon, 15 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Water cooler broken, people worried for water
सांथा। ब्लॉक मुख्यालय पर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए लगाया गया आरओ वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गया। इससे ब्लॉक पर आने वाले लोग शुद्ध पेयजल के लिए भीषण गर्मी में परेशान है। लोगों ने वाटर कूलर को चालू कराने की मांग की हैं। सांथा ब्लाॅक मुख्यालय पर वर्ष 2018-19 में सांसद निधि से लगभग छह लाख रूपये की लागत से पांच सौ लीटर की क्षमता का वाटर कूलर सिस्टम लगने के बाद से चालू नहीं हो सका। ब्लाॅक पर आने जाने वाले जरूरतमदों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। यही नहीं ब्लाॅक कर्मचारी व फरियादी भी दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं। ब्लाॅक परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है जो दूषित जल दे रहा हैं। ग्रामीण दिनेश कुमार चौरसिया, सिद्दू झा, हरगोविंद कुमार, अशरफ आदि लोगों ने जिला प्रशासन से ब्लॉक में लगे आरओ वाटर कूलर को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed