फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water ATMs in the city are running dry...the problem will worsen in the summer heat.

Sant Kabir Nagar News: शहर में लगी वाटर एटीएम बेपानी...गर्मी में बढ़ेगी परेशानी

Fri, 06 Feb 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Water ATMs in the city are running dry...the problem will worsen in the summer heat.
शहर के डाक बंगले के पास लगा वाटर एटीएम बंद है-संवाद
संतकबीरनगर। गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। बावजूद इसके शहर में पेयजल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर अभी कार्य चल रहा है, जबकि शहर के दो स्थानों पर लगी वाटर एटीएम बेकार पड़ी हुई हैं। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास पर वाटर पोस्ट भी बेपानी हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यदि समय रहते पालिका प्रशासन नहीं चेता तो गर्मी के मौसम में समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शहर के डॉक बंगला के सामने वाटर एटीएम लगाया गया है। यहां एक समय लोगों की भीड़ लगती थी और लोग स्वच्छ पेयजल आसानी से प्राप्त कर लेते थे, लेकिन वर्तमान में यह एटीएम बेकार पड़ा हुआ है। जिसके कारण आस-पास के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसी तरह मुखलिसपुर तिराहे पर भी वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया है, लेकिन यहां बनने के बाद भी इसे चालू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते लोगों की समस्या बनी हुई है। यही नहीं मेंहदावल बाईपास पर निजी कंपनी के सहयोग से वाटर पोस्ट बनाया गया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली थी, लेकिन यह भी करीब एक माह से खराब पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। शहर के निवासी परमात्मा प्रसाद, प्रेमचंद्र आदि लोगों ने कहा कि गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन पेयजल की व्यवस्था बिगड़ गई है। इन लोगों ने वाटर एटीएम ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

0
शहर में लगे वाटर एटीएम को जल्द ही ठीक कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। इसके साथ ही फरवरी माह में ही 100 करोड़ की पेयजल परियोजना भी पूर्ण हो जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed