फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning to 65 schools for not giving information about formation of SMC

Sant Kabir Nagar News: एसएमसी गठन की सूचना नहीं देने पर 65 विद्यालयों को चेतावनी

Sun, 05 Jan 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Warning to 65 schools for not giving information about formation of SMC
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का गठन कर उसकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड न करने वाले 65 स्कूलों को चेतावनी दी गई है। दो दिन में सूचना अपलोड नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की आशंका में विद्यालयों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक, 250 कंपोजिट सहित 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इन विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। जिसमे प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और बच्चों के अभिभावक शामिल होते हैं। यह समिति 15 सदस्यीय होती है। समिति विद्यालयों में हो रहे कार्य, सामानों की खरीदारी समेत अन्य कार्यों का संपादन करती है। समिति के जरिए ही विद्यालयों का संचालन भी होता है और वह विद्यालय की बेहतरी के लिए सुझाव भी देती है।
विज्ञापन

1247 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन होना था। इसकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी थी।
65 स्कूलों में प्रबंध समिति के गठन की कोई सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। जिस पर विभाग ने नाराजगी जताई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 65 स्कूलों ने समिति के गठन की सूचना नहीं दी है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि दो दिन में सूचना नहीं दिए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed