फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning issued over negligence in voter list revision.

Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर चेताया

Thu, 25 Dec 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Warning issued over negligence in voter list revision.
धनघटा। डीएम आलोक कुमार बुधवार को मतदाता बूथ नाथनगर पहुंच गए। सूची प्रकाशन के बारे में बीएलओ से जानकारी ली। मतदाताओं से भी सूची में त्रुटि के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक पंचायत निर्वाचक नामावली पर आपत्ति दर्ज होगी। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी कसरत कर ली है। गहन पुनरीक्षण काम लगभग पूरा हो गया है। अंतिम सूची का प्रकाशन 23 दिसम्बर को किया जा चुका है। बुधवार को ब्लाॅक के अलावा बूथों पर मतदाता सूची का प्रदर्शन के लिए शिविर लगाया गया। इसकी वास्तविकता की जांच के लिए डीएम आलोक कुमार अचानक बूथ नाथनगर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ संख्या 81, 82, 83 और 84 पर तैनात बीएलओ से जानकारी ली। सूची का गहनता से निरीक्षण किया। मौजूद मतदाताओं से जानकारी ली। छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने संंबंधित फार्म को बीएलओ तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अवलोकन कर अगर नाम अथवा किसी तरह की गड़बड़ी मिल रही है तो 30 दिसंबर तक निर्वाचक नामावली पर आपत्ति दर्ज करने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जनवरी तक आपत्ति का निस्तारण होगा। अलग अलग प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने जिम्मेदारों से कहा कि इसमें सुस्ती नही त्वरिता दिखाने का कार्य है। कोई भी असली मतदाता का सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न होने पाए। इस मौके पर बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ आइएसबी अभय प्रताप सिंह, प्रधान बलवीर उर्फ बबलू, केदार उर्फ विजय गुप्ता, जयंत कुमार, संदीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed