{"_id":"69ebaf9f82113f2f8d0f9b2c","slug":"warning-issued-over-low-attendance-in-schools-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-149598-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में कम उपस्थिति पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में कम उपस्थिति पर दी चेतावनी
विज्ञापन
मेंहदावल। मध्याह्न भोजन दैनिक अनुश्रवण की रिपोर्ट में ब्लॉक के परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की औसत उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को औसत उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक बनाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले भी छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति में वृद्धि व ठहराव हेतु निर्देश जारी किए गए थे, परंतु मध्याह्न भोजन के दैनिक अनुश्रवण की रिपोर्ट के अवलोकन से ज्ञात हुआ है कि अद्यतन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। जो आपके घोर उत्तरदायित्व हीनता तथा विभागीय आदेशों के उल्लंघन का द्योतक प्रतीत हो रहा है।
प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि विद्यालय में छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति में वृद्धि, ठहराव 70 प्रतिशत से अधिक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अन्यथा की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित पत्रावली उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।