फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   warned of agitation

आंगनबाड़ी कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 08 Apr 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
warned of agitation
जूनियर हाई स्कूल में बैठक कर रणनीति बनातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष मंजूू देवी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर काम पर बोझ सरकार बढ़ाती जा रही है, जबकि मानदेय इतना कम है कि परिवार चलाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने सूबे में सरकार बनने पर मानदेय बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में जल्द ही आर या पार का संघर्ष शुरू किया जाएगा। जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद चौधरी ने कहा कि लगातार संघर्ष के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार मानदेय बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर शोषण, वाल पेंटिंग एवं वर्दी आदि के मामले को निस्तारित नहीं किया।
विज्ञापन


कहा कि अप्रैल तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो नए सिरे से आंदोलन शुरू किया जाएगा। खलीलाबाद परियोजना की अध्यक्ष प्रकाश मती व राजमति ने कहा कि पीएम और सीएम भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करते हैं लेकिन, बाल विकास विभाग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उत्पीड़न बंद करने की मांग की। बैठक में मालती देवी, माया दूबे, शीला यादव, पूनम, मीरा, मालती चौधरी, राधिका त्रिपाठी, विमला राय, चंपावती, बिंदू देवी, प्रतिभा उपाध्याय, प्रमिला राय, जमीला, निर्मला पांडेय, तारा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed