फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wait for a fortnight, power supply will start from the new substation

Sant Kabir Nagar News: एक पखवाड़े का इंतजार, नए उपकेंद्र से शुरू हो जाएगी बिजली आपूर्ति

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Wait for a fortnight, power supply will start from the new substation
खलीलाबाद में बनकर तैयार उपकेंद्र। संवाद
संतकबरनगर। गर्मी में शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए शहर के मैलानी में 33/11 केवी का नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। वर्तमान में नई लाइन बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एक पखवारे में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे इंडस्ट्रीयल एरिया सहित शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विद्युत निगम लगातार प्रयास कर रहा है। जहां जर्जर तार व पोल बदले गए हैं, वहीं मैलानी में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। करीब पांच करोड़ 80 लाख रुपये खर्च कर बनाए गए उपकेंद्र से शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व में गर्मी में औद्योगिक क्षेत्र सहित शहर के मेंहदावल बाईपास, कलक्ट्रेट, बघौली, छोटी सरौली, मड़या, बड़गो आदि क्षेत्रों में ओवरलोड की समस्या बनी रहती थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता था, लेकिन अब नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से इन क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में नए विद्युत उपकेंद्र को चालू करने के लिए नई बिजली लाइन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत फीडर निर्माण और पोल पर तार लगाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही उपकेंद्र के पास अंडरग्राउंड केबिल के तार डाले जा रहे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000
इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी। इससे जहां उद्यमियों को बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं शहर के मड़या, कलक्ट्रेट, सरौली, मेंहदावल बाईपास, नेदुला, अचकवापुर, बघौली आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी। शहर के मेंहदावल बाईपास निवासी प्रेमचंद्र, राकेश कुमार आदि ने बताया कि नए उपकेंद्र के निर्माण से गर्मी में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

00000000000000000000
नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करीब- करीब पूर्ण हो गया है। नए लाइन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि एक पखवारे में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद नए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।
-राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed