फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Volunteers gave the message of healthy living by practicing yoga.

Sant Kabir Nagar News: स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Sun, 22 Feb 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of healthy living by practicing yoga.
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में अतरौरा में चल रहे शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने सेवा, जागरूकता और ज्ञानार्जन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शिविर स्थल की साफ-सफाई से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसके उपरांत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रेरक नारों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. फखरे आलम ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि विरासत दो प्रकार की होती है। मूर्त और अमूर्त। उन्होंने युवाओं से अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का आह्वान किया तथा प्राचीन प्रतिमाओं, बर्तनों और उस समय की उन्नत तकनीकों की विशेषताओं से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डॉ. फखरे आलम ने कहा कि सेवा भावना ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं को आभासी दुनिया की सीमाओं को समझने की सलाह देते हुए कहा कि आज की पीढ़ी सोशल मीडिया तक सिमटती जा रही है, जबकि वास्तविक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास के लिए पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन रिमझिम मौर्या ने किया। लक्ष्य गीत सुनैना और प्रिया ने प्रस्तुत किया, जबकि स्वागत गीत सानिया, मुस्कान और रजनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, विंदेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed