फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Viral fever changes form, symptoms like dengue

Sant Kabir Nagar News: वायरल बुखार ने बदला स्वरूप, डेंगू जैसे मिल रहे लक्षणा

Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Viral fever changes form, symptoms like dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बदलते मौसम में बेपरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। आमतौर पर वायरल बुखार, सर्दी और खांसी से तीन-चार दिनों में राहत मिल जाती है, लेकिन अबकी बार बुखार चढ़ रहा है तो जल्द उतर नहीं रहा। खांसी भी सप्ताहभर से ज्यादा समय तक सता रही है। मरीज बेहाल हो रहे हैं।
मौसम में हो रहे बदलाव के बाद मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर फैलने की आशंका रहती है। इस बार चिकित्सक वायरल फीवर के लक्षण बदलने की आशंका जता रहे हैं। उनके मुताबिक मरीजों में तेज बुखार, कंपकंपी, दाने निकलना डेंगू जैसे ही लक्षण हैं। प्लेटलेट्स भी गिर रही हैं पर जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की भीढ़ बढ़ गर्द है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामशंकर ने बताया कि ओपीडी में पहुंचे वाले 40 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित हैं। यह सामान्य दिनों से 15 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल बुखार की प्रकृति भिन्न होने की एक आशंका यह भी है कि शरीर अचानक तप रहा है। वायरल बुखार सौ से 101 डिग्री तक रहता है, पर इसमें बुखार 102 डिग्री से भी ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में मरीजों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
मरीज बबीता, दीनबंधु आदि ने बताया कि तीन दिन से बुखार है। जिसे दिखाने आए थे तो चिकित्सक ने जांच लिख कर दवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed