फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers thrashed three accused who cheated

Sant Kabir Nagar News: झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 06 May 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers thrashed three accused who cheated
मेंहदावल। क्षेत्र के ददरा गांव में झाड़ फूंक के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों को शनिवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने चल गई। पकड़े गए तीनों आरोपी बखिरा क्षेत्र के निवासी बताए गए।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददरा निवासी वीरेंद्र पुत्र रामगुलाम ने बताया कि शनिवार को दोपहर में तीन लोग उनके घर पर आए। उस वक्त घर में सिर्फ महिलाएं थी। उन्हें झाड़-फूंक के बहाने अपने प्रभाव में लेते हुए कहा कि तुम्हारे पति के साथ दुर्घटना हो जाएगी, नहीं तो 5,100 रुपये पूजा पाठ के लिए दे दो। झांसा देकर 1100 रुपये ले लिए। आरोप है कि उसके साले रामचंद्र यादव जो परिवार समेत नगर पंचायत मेंहदावल के बैरिहवा में रहते हैं। 16 अप्रैल को पूजा पाठ, झाड़-फूंक के नाम पर उनके साले के घर की महिलाओं को इन्हीं ठगों ने झांसे में लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूजा पाठ कराना पड़ेगा, नहीं तो तुम्हारे पति की दुर्घटना में मृत्यु हो सकती। महिलाओं ने झांसे में आकर 7450 रुपये दे दिए थे। इसकी रिकॉर्डिंग भी सीसीटीवी में कैद हो गई। उक्त लोग गिरोह बनाकर ऐसे घरों को निशाना बनाते हैं जिन घरों में पुरुष मौजूद न हों, कहीं बाहर गए हों। महिलाओं को झाड़-फूंक के नाम पर प्रभाव में लेकर ठगी का शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी बखिरा क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी में इनके पास से दो झोले मिले हैं। जिसमें कई तरह के कपड़े बरामद हैं, तथा झाड़-फूंक करने वाली सामग्री बरामद हुई है। तहरीर मिली है, मामले की जांच करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed