{"_id":"653fea1bdf9fb53442004eb6","slug":"villagers-submitted-memorandum-to-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4860-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mon, 30 Oct 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे सर्वजन पार्टी के कार्यकर्ता।
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम रसूलाबाद के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खलिहान की जमीन को बिना नोटिस दिए पानी की टंकी बनाने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी को दे दिया गया, जबकि यहां पर शादी-विवाह, भंडरा, धार्मिक कार्यक्रम, चौपाल आदि सामाजिक आयोजन होते हैं।
सर्वजन आजाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरिजेश मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीण मनोज कुमार, राम लौट, घुरहू, अवधेश यादव, घनश्याम आदि डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि खलिहान की जमीन पर पानी की टंकी का निर्माण न कराकर अन्यत्र किया जाए। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने ग्राम सभा की फर्जी आम बैठक कर प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को दिया है। ऐसे में इस प्रस्ताव का निरस्त किया जााए।