{"_id":"6adba69c4ebcb60b7c085253","slug":"villagers-staged-a-protest-upset-over-the-failure-to-install-an-electricity-pole-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159397-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली का पोल न लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली का पोल न लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुडेरा राय में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा राय गांव में बिजली का पोल न लगने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर मकान बनाकर रहने वाले कई परिवारों को अब तक बिजली की समुचित सुविधा नहीं मिल सकी है। पोल न होने के कारण कुछ लोग बांस-बल्लियों के सहारे तार बांधकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। दूरी अधिक होने के चलते कई परिवारों को कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे लगवाने की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली के पोल लगवाने के लिए वे कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक रूप से अनुरोध कर चुके हैं और प्रार्थनापत्र भी दे चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि पोल लग जाने से वंचित परिवारों को विद्युत कनेक्शन मिल सकेगा और उन्हें भी बिजली की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कर गांव के बाहर बसे परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जयंता देवी, ललिता देवी, बिंदु देवी, पूनम, चन्द्रावती, मालती, कमला, सुशीला, तिरमाती नेबबीता, सुरेम, श्रीकेश, बजरंगी, रविभूषण, शकुंतला, दीपनारायण, राजू, सतीश, जिलेबा, जसवंत आदि शामिल रहे।
इस संबंध में एसडीओ मेराज अहमद ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करें। जिसके बाद सप्लाई अफोर्डिंग योजना के तहत उनको न्यूनतम खर्च में कनेक्शन, विद्युत पोल और तार उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बदलाव: