फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers stage protest demanding road repair

Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Sun, 01 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest demanding road repair
बेलहर के पिपरा प्रथम से बैरिहवां सड़क के जर्जर होने लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। बेलहर क्षेत्र में पिपरा प्रथम से बैरिहवां मदरहा औरहिया जाने वाली सड़क की जर्जर हालत पर स्थानीय ग्रामीणों ने मदरहा में प्रदर्शन किया। मरम्मत के अभाव में सड़क बदहाल हो गई है। इससे आवागमन में असुविधाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब से सड़क बनी तभी से मरम्मत नहीं हुई है।

ग्रामीण हरिश्चंद्र, रामसजन, रामशरण, शंकर, चंद्रशेखर, पंचम, राधेश्याम, मुरली, गंगाराम, कमलेश, केसी चौधरी, नरेश, मुलायम आदि ने कहा कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह क्षेत्र जिले का सीमावर्ती इलाका होने के कारण कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सड़क की स्थिति का जायजा लेने नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। प्रस्ताव बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। जल्द इसका मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed