फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers protested against road construction that failed to meet standard specifications.

Sant Kabir Nagar News: मानक विहीन सड़क निर्माण होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against road construction that failed to meet standard specifications.
सांथा के करमा कला में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
सांथा। क्षेत्र के करमा कला से भटौरा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण में ग्रामीणों ने मानक की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मानक विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गिट्टी, मिट्टी और अलकतरा मानक के अनुसार नहीं डाला जा रहा है। सड़क की मोटाई भी मानक से कम रखी जा रही है। अभी से सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीण हरीराम त्रिपाठी, राजेश कुमार शर्मा, संतराम गुप्ता, लोभीचंद राजेंद्र यादव, राजकुमार, मोनू प्रसाद आदि ने कहा कि यह सड़क दो गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

लंबे समय से इसके निर्माण की मांग की जा रही थी। अब जब सड़क बन रही है तो मानक विहीन बनाई जा रही है। इससे कुछ ही महीनों में सड़क फिर से टूट जाएगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुरेश कुमार से टेलीफोनिक वार्तालाप की। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जांच कर मानक अनुसार सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया गया तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अवर अभियंता ने बताया कि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed