फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers in DM commotion Choupa

ग्रामीणों ने डीएम के चौपाल में किया हंगामा

Wed, 08 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers in DM commotion Choupa
चौपाल लगाई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने नाथनगर ब्लाक के  गांव चंदापार में चौपाल लगाकर गांव में कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा किया। पेंशन वितरण में कमियां पाये जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी और आवास लाभार्थी के खाते में शौचालय की धनराशि न भेजे जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। डीएम ने दोनों अधिकारियों को अपने कार्य शैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिस पर जिलाधिकारी ने कमेटी बनाकर जांच कराने आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

            प्राथमिक विद्यालय चंदापार में आयोजित चौपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि गांव में एक ही बच्चा कुपोषण का शिकार है। ग्राम पंचायत में पांच शौचालय पूर्ण मिले जबकि 16 शौचालय का कार्य प्रगति पर पाया गया। चौपाल में गांव के राधेरमण और अरूण कुमार को शौचालय निर्माण कराने पर प्रोत्साहन स्वरूप 12-12 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। गांव के मासूमों गौरव और रवि सिंह द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने की सराहना किया। इंदिरा आवास के सापेक्ष शौचालय निर्माण के लिए पैसा नहीं भेजे जाने पर डीपीआरओ रामअग्रे सिंह को डीएम ने फटकार लगाई। ग्राम पंचायत अधिकारी क्षितिज चौधरी ने बताया कि मनरेगा के तहत इस सत्र में तीन परियोजनाओं पर कार्य कराया गया है। निशुल्क बोरिंग योजना के तहत सत्र 2015-16 में तीन लाभार्थियों को लाभांवित किया गया है। पति पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ दिये जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई। दो लाभार्थियों को पिछले आठ माह से पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल को फटकार लगाया तथा कार्य शैली में सुधार का निर्देश दिया। ग्रामीणों द्वारा अपात्रों के नाम से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का कार्ड जारी किये जाने पर चौपाल में हंगामा शुरू हो गया। सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव और एसओ संतोष तिवारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय यादव ने किया। इस दौरान एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ लालजी यादव, एक्सईएन जल निगम कायम हुसेन, डीपीओ अरूण कुमार दूबे, एसडीएम इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार विनय कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed