{"_id":"662e97a509ed10fdbe000259","slug":"villagers-demonstrated-to-demand-road-construction-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113508-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 29 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
- गनवरिया-लोहरसन मार्ग से सांथा गांव जाने वाली सड़क का बदहाल
बेलहर। सांथा क्षेत्र के गनवरिया-लोहरसन मार्ग से सांथा गांव जाने वाली सड़क बदहाल है। जिसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसकी मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।
ग्रामीण मोहम्मद जाहिद, मुहम्मद अय्यूब, इश्तियाक अहमद, मुगीस अहमद, परवेज अहमद, आतिफ अहमद आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गनवरिया-लोहरसन मार्ग से सांथा गांव जाने वाली सड़क का निर्माण दो वर्ष पूर्व पीडब्लूडी से कराया गया था। जिसके बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क लगभग तीन सौ मीटर पूरी तरह से टूट गई है। जिससे राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। हल्की बरसात हो जाने पर आवागमन बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।