{"_id":"650750b46c6c3ef3a50060e4","slug":"villagers-demonstrated-for-road-construction-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3000-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम से सड़क निर्माण की पहल करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझरिया पठान के राजस्व गांव बनकटवा के ग्रामीणों ने रविवार को सड़क की मांग के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणाें ने डीएम से गांव में सड़क निर्माण कराने की मांग की।
बनकटवा के रामअचल, ध्रुवचंद यादव, परशुराम, राम सुमेर, रामअधारे, सुखारी, रामकुबेर, लाल जी, दयाशंकर, शिवशंकर, मोहम्मद रजा और सुभानअल्हा आदि ग्रामीणों ने कहा कि गांव से होकर सामुदायिक शौचालय तक जाने वाली सड़क आजादी के बाद से नहीं बनी है। जिससे हल्की बरसात होने पर आवागमन मुश्किल हो जाता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि सरकार की प्राथमिकता में सड़क निर्माण कार्य शामिल है। कच्चा रास्ता होने के कारण हमेशा आने-जाने में समस्या होती है। इसके लिए ब्लॉक के कर्मियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा गया, लेकिन सड़क पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सभी ने डीएम से सड़क निर्माण में पहल करने की मांग की। बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच करवा कर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।