फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers clashed with the Electricity Corporation team that arrived for investigation

Sant Kabir Nagar News: जांच के लिए पहुंची बिजली निगम की टीम से उलझे ग्रामीण

Tue, 27 Aug 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers clashed with the Electricity Corporation team that arrived for investigation
- महुली क्षेत्र के मड़हाराजा और मडहाजोत गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम मड़हाराजा और मडहाजोत में सोमवार को बिजली बिल बकाया वसूली के लिए पहुंची टीम के साथ बकायेदार उलझ गए और हंगामा करने लगे। घरों की बिजली काटने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। समझाने बुझाने के बाद कुछ घरों की बिजली काटकर टीम वापस लौटी। टीम ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। निगम बकायेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए तैयारी में जुट गया है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर पर तैनात लाइनमैन कृपा शंकर यादव, संविदा कर्मी ओमजी मिश्र, घनश्याम, गोविन्द उर्फ नागराज, रोशन यादव आदि ग्राम मड़हाराजा और मडहाजोत पहुंचे। टीम के अनुसार दोनों स्थानों पर एक दर्जन से अधिक ऐसे उपभोक्ता थे, जो पहले कनेक्शन लेने के बाद भी विभाग का बकाया रुपया जमा नहीं किए हैं। जब उनसे विद्युत बकाया की रकम जमा करने की बात कही गई तो वह भड़क गए।
विज्ञापन


टीम के अनुसार उन्हें घेर कर उपभोक्ता उलझ कर हंगामा करने लगे। विद्युत बकायेदारों का कनेक्शन काटने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। किसी तरह समझा बुझाकर कुछ घरों की आपूर्ति काटकर बकाया जल्द से जल्द जमा करने की बात कहकर टीम लौट गई। इसकी जानकारी टीम द्वारा विद्युत उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed