{"_id":"69c6bf0d6bdaa8347f0d367c","slug":"villagers-are-facing-problems-due-to-absence-of-nationalized-bank-in-rajediha-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148174-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा में राष्ट्रीयकृत बैंक न होने से ग्रामीणों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा में राष्ट्रीयकृत बैंक न होने से ग्रामीणों को परेशानी
विज्ञापन
सांथा। ब्लाॅक क्षेत्र के राजेडीहा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक न होने से इस क्षेत्र के गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से राजेडीहा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
यहां ग्रामीण बैंक की शाखा है। इस पर ग्रामीणों की भीड़ सुबह से सायं तक बनी रहती है। इससे ग्रामीणों को बैंक से लेनदेन में दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्र के ग्राम राजेडीहा पुराना कस्बा बाजार है तथा आसपास कोई राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को तथा खासकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस क्षेत्र के अधिकतर परिवारों के लोग मुंबई, कोलकाता, पंजाब, बंगलूरू जैसे महानगरों सहित विदेशों में भी रहते हैं। अधिकतर घरों की जिम्मेदारी महिलाओं के ऊपर रहती है। आसपास बैंक की शाखा न होने से ग्रामीणों को पैसों के लेनदेन में परेशानी होती हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के सेवानिवृत शिक्षक राधेश्याम सिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, हाजी हद्दीस खान ,ललित लाला, संजय श्रीवास्तव, रामशंकर चौधरी, आजाद खान, सुरेश प्रसाद, अब्दुल अजीज, शोएब खान आदि ने राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।