{"_id":"6a06083910b79a0ce4076ad9","slug":"villagers-angry-over-closure-of-cut-demand-for-opening-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150530-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कट बंद होने से ग्रामीणों में रोष, खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कट बंद होने से ग्रामीणों में रोष, खोलने की मांग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद किए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह, यातायात सीओ एवं प्रभारी यातायात परमहंस ने नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटों का निरीक्षण किया था।
इसके बाद देर शाम कांटे से लेकर मगहर तक बने कई कटों को पूरी तरह बैरिकेडिंग कर बंद करा दिया गया। नेशनल हाईवे पर डीघा बाईपास के पास बने कट को बंद किए जाने से नेहियां खुर्द, केसार, लक्ष्मीपुर, सेमरा, ब्यारा, गड़सरपारा, फेरुसा, बनकटवा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कट बंद होने के कारण अब उन्हें तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। नेहियां खुर्द के मनोज श्रीवास्तव, टहल चौरसिया, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह और राम सुधार मौर्य सहित अन्य लोगों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, मजदूरों और फैक्टरी कर्मियों को हो रही है, जो रोजाना साइकिल और मोटरसाइकिल से शहर की ओर आते-जाते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल कट ही बंद नहीं किए, बल्कि सड़क किनारे लगी रेलिंग और डिवाइडर को भी लोहे की पट्टियों से पूरी तरह एनएचएआई ने बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। मजबूरी में कई लोग गलत दिशा से आवागमन कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाते हुए मोटरसाइकिल और साइकिल सवारों के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो हादसों की संभावना और बढ़ सकती है।