{"_id":"695174015884630548005920","slug":"village-security-committees-have-been-activated-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143527-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम सुरक्षा समितियों को किया सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम सुरक्षा समितियों को किया सक्रिय
Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में भीषण ठंड को देखते हुए अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। बैठकें आयोजित कर सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक में चोरी की वारदात की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों से अपील हुआ कि यदि किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो।
ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने घरों, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने घरों, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन