{"_id":"57b8a0b04f1c1bff136ebfa2","slug":"village-leaders-demonstrated-at-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और जांच कराते हुए उनके स्थानांतरण की मांग किया। प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
दोपहर बाद बघौली विकास खंड के ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि एडीओ पंचायत बघौली ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बिना कार्रवाई रजिस्टर में कार्य योजना का प्रस्ताव किए ग्राम प्रधानों पर दबाव डालकर 22190 रुपये का चेक मांगा जा रहा है। चेक पर फर्म का नाम भी नहीं डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि जो ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी चेक नहीं दे रहे हैं उन पर अनावश्यक रूप से दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ऐसे किसी भी कार्य का हर स्तर पर विरोध करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण अन्य ब्लाक में किया जाए। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में कांती नारायण सिंह, राजेश यादव, शारदा प्रसाद यादव, यार मोहम्मद, सुरेंद्र, पिंटू राय, अब्दुल्लाह खां, विजय प्रकाश, वीर बहादुर राय, एखलाक अहमद, मनोज चौधरी, शिवलोचन, मथुरा पाठक, मोहर अली, राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्रनाथ चौरसिया, राम प्रसाद, इब्राहिम, राम सुभग, सुरेंद्र यादव, राम बेलास यादव, विनोद चंद्र, नागेंद्र चौधरी, मोहम्मद अशरफी अली, दिलीप कुमार, अखिलेश, राम सुभग, निर्मला देवी, परमात्मा निषाद, विशंभर, फिरोज, दिनेश, शिव प्रसाद तिवारी, चंद्र प्रकाश राय आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।
एडीओ पंचायत बघौली को हटाया जाए
ग्राम प्रधान संघ बघौली विकास खंड के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि एडीओ पंचायत करीब 20 साल से यहां जमे हुए है। उनके द्वारा ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना कार्यवाही रजिस्टर में कार्ययोजना का प्रस्ताव हुए ग्राम प्रधानों पर दबाव बनाकर 22190 रूपये का चेक मांगा जा रहा है। कुछ पर फार्म का नाम डाला जा रहा है तो कुछ चेक ऐसे हैं जो सादे है। ऐसे में एडीओ पंचायत को तत्काल बघौली से हटाया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।