{"_id":"6ac935db30194244f7086b84","slug":"despite-the-complaint-no-action-was-taken-against-the-doctor-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-158713-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिकायत के बाद भी डॉक्टर पर नही हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिकायत के बाद भी डॉक्टर पर नही हुई कार्रवाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक पर बाहर से दवा लिखने का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया था। एक माह से ऊपर का समय बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मेंहदावल निवासी मनीष यादव ने 18 अगस्त को सीएमओ को पत्र देकर कहा था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में तैनात एक चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवा लिखते हैं, जिससे गरीब मरीजों की जेब ढीली होती है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पत्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डॉक्टर के स्थानांतरण की बात कही गई। इसके बाद बाहर से दवा लिखे जाने से संबंधित मामला समाचार पत्र में भी प्रकाशित हुआ था। कुछ समय तक वह डॉ. सीएचसी मेंहदावल में उपस्थित नहीं रहे लेकिन अब डॉ. पुनः सीएचसी में पिछले बुधवार से उपस्थित होकर कार्य कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सात अक्तूबर को सीएमओ से बातचीत के दौरान पहली बार यह जानकारी मिली कि उनका स्थानांतरण रोक दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन के इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से
विज्ञापन
बदनाम करना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रशासनिक आदेशों के स्पष्ट अनुपालन की मांग करना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेंहदावल सीएचसी के चिकित्सक की शिकायत मिली थी कि वह बाहर से दवा लिखते हैं, जिसके बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। चिकित्सक ने एक मौका मांगा था। उन्हें बाहर से दवा न लिखने की हिदायत दी गई है। फिर शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रामानुज कन्नोजिया, सीएमओ