{"_id":"66d83fa2bf491473e20909a2","slug":"vigilance-arrested-accountant-taking-bribe-for-measurement-of-land-in-sant-kabir-nagar-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Santkabirnagar News: जमीन पैमाइश के लिए घूस मांगना पड़ा महंगा, 10 हजार घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Santkabirnagar News: जमीन पैमाइश के लिए घूस मांगना पड़ा महंगा, 10 हजार घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2024 04:38 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
पीड़ित धनघटा थाना क्षेत्र के तिलकुपुर गांव निवासी कमला पाल पुत्र भगवान दास पाल ने बताया कि भूमि पैमाइश के लिए वह हल्का लेखपाल इम्तियाज हुसैन से मुलाकात किया। लेकिन, लेखपाल द्वारा उसे कई बार दौड़ाया गया। बाद में लेखपाल ने भूमि पैमाइश के नाम पर उससे बीस हजार रुपया घूस की मांग किया।
विज्ञापन
घूस लेते गिरफ्तार लेखपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एंटी करप्शन की दस सदस्यीय टीम ने बुधवार को धनघटा तहसील में तैनात एक लेखपाल को धनघटा-पौली मार्ग से दस हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम आरोपी लेखपाल और पीड़ित को लेकर महुली थाने पहुंच गई है। कानूनी शिकंजा कसने के लिए कागजी प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित धनघटा थाना क्षेत्र के तिलकुपुर गांव निवासी कमला पाल पुत्र भगवान दास पाल ने बताया कि भूमि पैमाइश के लिए वह हल्का लेखपाल इम्तियाज हुसैन से मुलाकात किया। लेकिन, लेखपाल द्वारा उसे कई बार दौड़ाया गया। बाद में लेखपाल ने भूमि पैमाइश के नाम पर उससे बीस हजार रुपया घूस की मांग किया।
विज्ञापन
अंत में दस हजार रूपये पर अड़ गए। सिस्टम के रवैया से प्रताड़ित होकर वह एंटी करप्शन टीम बस्ती को शिकायत किया। टीम ने भ्रष्टाचारी लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार को पीड़ित कमला पाल ने लेखपाल इम्तियाज हुसैन को धनघटा से पौली जाने वाले मार्ग पर करीब पांच सौ मीटर पर बुलाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने जैसे ही घूस के नाम पर दस हजार रुपया लेखपाल को थमाया वैसे ही एन्टी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। साक्ष्य के लिए लेखपाल का हाथ धुलवाकर फोटो ग्राफी किया। टीम पकड़े गए लेखपाल और पीड़ित को महुली थाने लेकर पहुंच गई है। टीम के उपनिरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए लेखपाल इम्तियाज हुसैन पुत्र इकबाल हुसैन निवासी पेडार थाना पकौलिया जिला बस्ती का रहने वाला है। वर्ष 2008 में राजस्व विभाग में तैनाती लेखपाल के रूप में हुआ था। उन्होंने बताया कि बस्ती मंडल मुख्यालय पर थाना खुल गया है। इस तरह के पीडित व्यक्ति वहा शिकायत दर्ज करा सकते हैं।