फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vending zone work incomplete...will have to face traffic jam during festive season

Sant Kabir Nagar News: वेंडिंग जोन का काम अधूरा... त्योहारी सीजन में झेलना पड़ेगा जाम

Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vending zone work incomplete...will have to face traffic jam during festive season
- मुखलिसपुर चौराहा के ओवरब्रिज के नीचे बन रहा वेंडिंग जोन
विज्ञापन

- ठेले और खोमचा वालों का पटरियों पर कब्जा
- मुखलिसपुर तिराहे पर आए दिन जाम की स्थिति
- आधा अधूरा छोड़ दिया गया काम, अब भी बनी हुई है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर चौराहा के ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां ठेला, खोमचा और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित किया जाना है। नगर पालिका ने यहां काम शुरू कराया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को अभी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ने पर आवागमन के साथ ही अन्य परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। एक तरफ मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है, वहीं मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू कराया गया। पालिका प्रशासन ने कुछ दूर तक काम कराया, लेकिन आगे कार्य अधूरा छोड़ दिया है। ऐसे में यहां पर ठेला, खोमचा और पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में मुखलिसपुर तिराहे के आसपास ठेला, खोमचा वाले दुकानें लगा रहे हैं। सड़क की पटरियों पर इनका कब्जा बना है। जिसके कारण जाम की स्थिति बन रही है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखलिसपुर तिराहा से यूनियन बैंक तक होना था कार्य
वेंडिंग जोन का कार्य मुखलिसपुर तिराहा से यूनियन बैंक तक होना है। कार्य पूर्ण होने पर यहां ठेला, खोमचा वालों को व्यवस्थित किया जाना है। इसके लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित किए जाने की बात कहीं गई थी, लेकिन अब भी कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर के निवासी सुनील कुमार, दिनेश आदि ने कहा कि त्योहार का सीजन शुरू हो गया है, यदि वेंडर जोन में ठेला, खोमचा व पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित कर दिया जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।



वेंडिंग जाेन में कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ठेले और खोेमचे वालों को यहां व्यवस्थित करा दिया जाएगा, इससे जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed