फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicle collided with electric pole, driver injured

Sant Kabir Nagar News: बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, चालक घायल

Mon, 20 Mar 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 20 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with electric pole, driver injured
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर बिजली उपकेंद्र मार्ग पर कंपोजिट विद्यालय के पास पर सोमवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो बिजली के खंभे से टकराकर गई। उससे खंभा टूट गया और गाड़ी गड्ढे में पलट गई। इस दौरान वाहन चालक को हल्की चोट आई। बाघनगर चौकी पुलिस व स्थानीय निवासियों ने चालक सहित तीन लोगों को वाहन से बाहर निकाला। पोल टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, चालक स्कार्पियो गाड़ी से दो अन्य लोगों के साथ सेमरियावां की ओर से बाघनगर की तरफ जा रहा था। बाघनगर बिजली उपकेंद्र के पास कंपोजिट विद्यालय के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बिजली का खंभा टूट गया और स्कार्पियो पलट गई।
विज्ञापन

लोगों ने वाहन चालक और गाड़ी पर सवार दो अन्य लोगों को बाहर निकाला। लोग उन्हें एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी बाघनगर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली खंभे से स्कार्पियो टकराई है। खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed