फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination of 939 people

939 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

Tue, 16 Mar 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 939 people
जिलाअस्पताल के कोविड़ सेंटर पर टीका लगवाते लाभार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
939 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल समेत 10 स्वास्थ्य इकाईयों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर 939 लोगों को कोरोनारोधी की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के लिए कुल 2860 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। सबसे ज्यादा टीकाकरण जिला अस्पताल के एमसीएच में हुआ। जिसमें 214 लोगों को वैक्सील लगाई गई।

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 2,860 लोगों को वैक्सील लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 939 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 220 के सापेक्ष 214, सीएचसी नाथनगर में 220 के सापेक्ष 143, सीएचसी सांथा में 220 के सापेक्ष 60, पीएचसी बघौली में 660 के सापेक्ष 72, पीएचसी पौली में 440 के सापेक्ष 50, पीएचसी बेलहर कलां में 220 के सापेक्ष 87, सीएचसी खलीलाबाद में 220 के सापेक्ष 50, सीएचसी सेमरियावां में 220 के सापेक्ष 54, सीएचसी मेंहदावल में 220 के सोपक्ष 100, सीएचसी हैंसर में 220 के सापेक्ष 109 लोगों ने टीके लगवाए। इसमें 60 साल से ऊपर व 45 साल से 59 साल के बीच के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी थी वे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद लोगों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed